-->

अंधों की नाम List of Blinds

Advertisemen
एक बार राजा अकबर ने बीरबल से एक प्रश्न पुछा, ” बीरबल क्या तुम मेरे पुरे राज्य में अंधे या नेत्र हीन व्यक्ति कितने हैं बता सकते हो?
बीरबल ने ख़ुशी से उत्तर दिया – जी महाराज, मुझे एक सप्ताह का वक्त दीजिये।
अगले दिन बीरबल शहर में सड़क के किनारे बैठ गए और कुछ जुते पकड़ कर उनकी मरम्मत करने लगे। लोग बीरबल को ऐसा कार्य करते देखकर दंग रह गए। कुछ लोग बीरबल के पास जाकर पूछने लगे – यह क्या कर रहे हो बीरबल जी?
जैसे ही कोई भी व्यक्ति बीरबल से यह सवाल पूछता की बीरबल तुम क्या कर रहे हो वह कलम ले कर कुछ लिख देते। जब राजा के पास यह खबर पहुंची तो वह भी यह सोच कर चिंतित पद गए की बीरबल ऐसा क्यों कर रहे हैं?चिंतित हो कर राजा अकबर भी बीरबल को मिलने पहुंचे और  जब उन्होंने बीरबल को जूतों के मरम्मत करते देखा तो प्रश्न किया – बीरबल यह क्या कर रहे हो? यह सुनते ही बीरबल ने कलम लिया और पास रखे एक कागज़ पर कुछ लिख दिया।
बीरबल से उत्तर ना पाने पर राजा वहां से चले गए।
7 दिन पूरे होने पर बीरबल दरबार में पहुंचे और राजा को क कागज़ दिया और कहा ये लीजिये महाराज राज्य के सभी अंधों के नाम। राजा यह सुन कर खुश हो गए और सभी नाम पढने लगे।
जाब राजा ने देखा की उनका नाम भी उसमें लिखा हुआ है अकबर ने घुस्से से उसका कारण पुछा। बीरबल ने शांति से उत्तर दिए – हे महाराज जिस प्रकार बहुत सारे राज्य के लोगों ने मुझे जूतों की मरम्मत करते हुए भी पुछा कि मैं क्या रहा हूँ उसी प्रकार आपने ने भी मुझे वही सवाल कियादरबार में सभी लोग हंस पड़े और बीरबल की चालाकी से खुश हुए
>