-->

बच्चा/बाल बीरबल Birbal The Child

Advertisemen
एक बार की बात है बीरबल राजा अकबर के दरबार में देर से पहुंचे। यह देख कर अकबर को बड़ा बुरा लगा।
अकबर ने घुस्से से बीरबल से पुछा, ” सभा में पहुचने में इतनी देर कैसी हुई। बीरबल ने सर झुका कर उत्तर दिया, ” महाराज मेरा बच्चा रो रहा था तो में उसे शांत कर रहा थायह सुनकर अकबर ने घुस्से से बीरबल से पुछा, क्या एक बच्चे को शांत करने में इतना देर लगता है। इससे यह पता चलता है बीरबल तुम्हें बच्चों को संभालना नहीं आता है।
महाराज ने बीरबल से कहा, ” चलो मैं तुम्हें बच्चों को संभालना सिखाता हूँ। तुम बच्चे बनो और मैं तुम्हारा पिता बनता हूँ। पूछो तुम्हें जो भी पूछना है?
बीरबल राज़ी हो गए और शुरू हो गए।बीरबल: मुझे एक गाय चाहिए।
अकबर ने तुरंत एक गाय मंगवाया और सैनिक गाय लेकर आगये।
बीरबल ने बच्चे के आवाज़ में कहा: मुझे इसका दूध पीना है।अकबर ने तुरंत अपने नौकरों को गाय का दूध निकालने के लिए कहा और बीरबल को देने के लिए कहा।बीरबल को दूध पीने को दिया गया। बीरबल ने एक घूट दूध पिया और कटोरे को दोबारा अकबर के हाथों में पकड़ा दिया और कहा, ” इस दूध को जहाँ से आया था वहीँ डाल दो।
यह सुनकर अकबर को अपनी गलती का अनुभव हुआ और वो वहां से चले गए
>