-->

डाकुओ की गुफा "गुचुपानी" जहाँ लोग मानते है पिकनिक - Amazing Robbers Cave - Guchhupani

Advertisemen
आपने दुनिया भर में अनेको प्रकार की गुफाओ के बारे में पढ़ा होगा। जो आपने विशेष गुणों के कारण विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी गुफा के बारे में जाना है जो डाकुओ के लिए प्रसिद्ध है। अगर नहीं तो आज हम ऐसी ही एक गुफा के बारे में जानेगे। डाकुओ को गुफा या रॉबर्स केव (Robbers Cave) जिसे अब गुचुपानी के नाम से जाना जाता है। ये गुफा भारत के उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर अनारवाला गांव के पास स्थित है। ये गुफा अब देहरादून का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है और यहाँ लोग दूर - दूर से पिकनिक मानाने के लिए आते है। यहाँ से निवासियों का मानना है कि स्वतंत्रता से पहले डाकू इस गुफा का प्रयोग ब्रिटिश सेना से छिपने के लिए एक सुरक्षित घर के रूप में किया करते थे। और ये गुफा डाकू मानसिंह की निवास स्थली थी। ये गुफा लगभग 600 मीटर लम्बी है। इस गुफा के अंदर एक झरना गिरता है जो लगभग 10 मिटेर ऊँचा है। झरने से गिरने वाले पानी से एक नदी इस गुफा के अंदर से बहती रहती है। गुचुपानी पानी एक प्राकर्तिक गुफा है। गुचुपानी गुफा को दो भागो में बाटा गया है। इस गुफा से मध्य में एक किले की दीवार है हलाकि ये किला अब नहीं है लेकिन इसकी दिवार के अवशेष आज भी इस गुफा में विधमान है। ये भी माना जाता है की यहाँ एक विशेष प्रकार की पहाड़ी है जो अचानक गायब हो जाती है और फिर वापस भी आ जाती है। लेकिन ये कितना सच है। ये ठीक प्रकार से कहा नहीं जा सकता है। 

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे


इन्हे भी पढ़े 

>> USB पेन ड्राइव या हार्ड डिस्क को RAM की तरह कैसे प्रयोग करे
>> कंप्यूटर वायरस को ऑनलाइन कैसे स्कैन करें
>> शरीर को स्वस्थ रखने के प्राकृतिक नियम
>