Advertisemen
अगर आप दांपत्य जीवन में कम हो रही इंटीमेसी से परेशान हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि डॉक्टर्स चॉकलेट से एक ऐसा इंजेक्शन ईजाद करने में जुटे हुए हैं जो मेंटल वियाग्रा का काम करेगा और आपके मूड को रोमांटिक बनाएगा।
दरअसल चॉकलेट में किसपेपटिन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो प्यूबर्टी लाता है और आपको लव मेकिंग के लिए उकसाता है।
लंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर बलजीत ढिल्लो के मुताबिक किसपेप्टिन सेक्स हॉर्मोन्स को बढ़ाता करता है जो सेक्स का मूड बनाने और रिप्रोडक्शन में काफी मददगार होता है। इस तकनीक से उन लोगों को फायदा मिलेगा जो बच्चा पैदा करने में असमर्थ हैं।
इसके अलावा ये तकनीक साइकोसेक्शुअल डिसऑर्डर के ट्रीटमेंट में काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस रिसर्च के ट्रायल को 29 स्वस्थ व्यक्तियों पर किया गया। इसमें से कुछ लोगों को किसपेप्टिन का इंजेक्शन दिया गया। दोनों तरह के लोगों ने सेक्शुअल और नॉन सेक्शुअल रोमान्टिक तस्वीरों पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट किया।
MRI स्कैनर में ये साफ तौर पर दिखाई पड़ा कि किसपेप्टिन का इंजेक्शन दिए गए लोगों को जब सेक्शुअल तस्वीरें दिखाई गईं तो उनके दिमाग में अलग हरकतें थीं। उनके दिमाग का वो पार्ट सक्रिय था जो सेक्स के दौरान सक्रिय होता है।

Add Comments