-->

जलने पर क्या करे प्राथमिक उपचार

Advertisemen
कई बार लापरवाही तो कभी अनजाने में शरीर के किसी हिस्से के जल जाने पर काफी कष्ट होता है। अगर जले हुए हिस्से का तुरंत उपचार नहीं किया जाये, तो वह आगे चलकर विस्तृत रूप ले सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपना कर नुकसान को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों को। 

जलने के दाग को दूर करता है तुलसी का पत्ता
  • जलने पर सबसे पहले उस पर ठंडा पानी डालें। अच्छा यह होगा की जले हुए अंग को लिसी बर्तन में पानी भरकर उसमें डुबो दें। 
  • हल्दी का पानी जले हुए हिस्से पर लगाना चाहिए। इससे दर्द कम होता है और आराम मिलता है। 
  • कच्चा आलू पीस कर लगाने से भी फायदा होता है। 
  • तुलसी के पत्तों का रस जले हुए हिस्से पर लगाने से हाले हिस्से में दाग होने की आशंका कम होती है। 
  • शहद में त्रिफला चूर्ण मिला कर लगाने से जले हुए हिस्से को आराम मिलता है। 
  • तिल को पीसकर लगाएँ, इससे जलन और दर्द नहीं होगा। जलनेवाले हिस्से पर पड़े दाग भी समाप्त होते हैं। 
  • गाजर को पीसकर जले हुए हिस्से पर लगाने से काफी आराम मिलता है। 
  • जले पर नारियल तेल लगाने से जलन कम होगी, जिससे आराम मिलेगा। 
>