Advertisemen
शादियों के इस मौसम में खिली-खिली त्वचा पाना चाहते हैं तो प्रकृति से मदद मिल सकती है। निखार लाने के लिए बाहरी और अंदरूनी तौर पर त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए क्या करना चाहिये? बता रही हैं सौंदर्य विशेषज्ञ …
1. काले घेरे और थकी नजर आने वाली आंखों से बचने के लिए पर्याप्त नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद हार्मोंस को भी संतुलित करती है। इसके अलावा शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए रोजाना 12-15 गिलास पानी जरूर पियें।
1. काले घेरे और थकी नजर आने वाली आंखों से बचने के लिए पर्याप्त नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद हार्मोंस को भी संतुलित करती है। इसके अलावा शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए रोजाना 12-15 गिलास पानी जरूर पियें।
2. विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सब्जियां खायें। यह आपकी त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर संतरा, किन्नू, पपीता, कीवी, अमरूद जैसे फल रोज खायें।
3. त्वचा में चमक व सौम्यता लाने के लिए आप घर पर फेस पैक बना सकते हैं। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल खूबियां होती हैं। यह सन टैन और धब्बे दूर करने में मदद करती है। इसका फेस पैक बनाने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को पीसकर उसमें थोड़ा गुलाब जल, 2 छोटे चम्मच पिसी चीनी और एक चम्मच नीबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को चेहर और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट लगाए रखने के बाद हल्के हाथों से गोलाकार में धीरे-धीरे रगड़ते हुए इसे उतारें। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धोकर सुखा लें।
4. गुलाब हमेशा से सौंदर्य उत्पादों का अहम हिस्सा रहा है। त्वचा पर निखार लाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों का पैक बना सकते हैं। इसके लिए पंखुड़ियों को थोड़े दूध में मिलाकर पीस लें। यदि त्वचा रुखी है तो मलाई मिला सकते हैं। इस मिश्रण को करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस फेसपैक को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
5. कोहनियों से डेड स्किन और कालापन दूर करने के लिए भी आप स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए एक-दो हफ्ते तक रोज नमक और नीबू के रस का मिश्रण लगाएं।
5. कोहनियों से डेड स्किन और कालापन दूर करने के लिए भी आप स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए एक-दो हफ्ते तक रोज नमक और नीबू के रस का मिश्रण लगाएं।

Add Comments